BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व सीएम बघेल के घर ई डी की दबिश को लेकर सदन में जमकर हंगामा, विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में घुसकर की नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित

पूर्व सीएम बघेल के घर ई डी की दबिश को लेकर सदन में जमकर हंगामा, विपक्षी सदस्यों ने गर्भगृह में घुसकर की नारेबाजी, कार्यवाही स्थगित
Share

 रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ई डी की दबिश पर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के सभी विधायक इस घटना के विरोध में गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। नियमानुसार 19 विधायक निलंबित हो गए जिन्हें स्पीकर ने बाहर जाने कहा परन्तु ये सदन में नारेबाजी करते रहे। लगातार हंगामा को देखते हुए डॉ रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने आज जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ तो विपक्ष के सभी विधायक खड़े होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची ई डी की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने उन्हें अपनी बात शून्यकाल में उठाने की सलाह देते हुए प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया परन्तु विपक्ष के सभा सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए, स्पीकर ने सभी 19 विधायकों के निलंबन की घोषणा करते हुए उन्हें सदन से बाहर जाने का आग्रह किया परन्तु विपक्षी विधायक वहीं धरना देकर बैठ गए। इस दौरान स्पीकर ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू करवा दिया लेकिन विपक्ष लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करते रहे और स्पीकर उन्हें बार बार बाहर जाने के लिए कहते रहे जिसका कांग्रेस विधायकों पर कोई असर नहीं हुआ। लगातार हंगामे को देखते हुए अंततः विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। थोड़ी देर बाद पुनः बिना विपक्ष के स्पीकर ने प्रश्नकाल की कार्यवाही संपन्न कराई।



Share

Leave a Reply