राज्य में शनिवार-रविवार को दुकानें बंद रखने के निर्देश से व्यापारियों में पनप रहा आक्रोश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब इस माह के प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेशभर में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, इस दौरान अंत्यंत आवश्यक सेवाओ को छोड़कर शेष दुकानें, कार्यालय आदि बंद रहेगा। इस बात को लेकर अब व्यापारी वर्ग में नाराजगी भी दिखने लगी है।
हालांकि छत्तीसगढ़ की स्थिति अन्य राज्यों की अपेक्षा वर्तमान में भी पूर्ण नियंत्रित नजर आ रही है। लेकिन राज्य सरकार इसमें कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। यही वजह है कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की मंशानुरूप अब राज्य सरकार ने प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेशभर में पूर्ण लॉकडाउन करने जा रही है। यह प्रतिबंध आज शुक्रवार शाम से ही लागू हो जाएगा और सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में किसी भी तरह की प्रतिष्ठानें, कार्यालय आदि खोलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। केवल जरूरी व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष सेवाएं बंद रहेगी। इसमें दूध, मेडिकल, सब्जी जैसे जरूरी चीजों की दुकानें खुलेंगी और किराना, बेकरी और अन्य दुकानें बंद रखी जाएगी। राज्य सरकार का यह फैसला कोरोना संक्रमण को राज्य में पूरी तरह से नियंत्रित रखे जाने के लिए लिया गया है। वहीं दूसरी ओर लंबे समय से दुकानों के शटर बंद होने तथा हाल फिलहाल में खुले दुकानों को फिर से शनिवार और रविवार को बंद रखे जाने के निर्णय से व्यापारियों का एक बड़ा नाराज होने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से दुकानें बंद रहने से उन्हें और प्रदेशभर के व्यापारियों को एक बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। व्यापारियों ने राज्य सरकार के प्रत्येक निर्णय का स्वागत करते हुए जनमानस के स्वास्थ्य के लिए स्वस्र्फूत दुकानें बंद रखी थी। हाल-फिलहाल में खुली दुकानें अभी ठीक से ग्राहकी भी नहीं कर पा रही है कि शनिवार और रविवार को फिर से दुकानें बंद रखे जाने का निर्देश आ गया है। ऐसे में व्यापारियों के समक्ष एक बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है।




