BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

थाना परिसर में लगी आग से मची अफरा-तफरी, आरक्षक की कार जलकर खाक

थाना परिसर में लगी आग से मची अफरा-तफरी, आरक्षक की कार जलकर खाक
Share

 कोरबा। बालको थाना परिसर में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार से उठती लपटों और गहरे काले धुएं ने पूरे थाना परिसर को अपनी चपेट में ले लिया.

जानकारी के अनुसार, आग थाना परिसर में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में लगी, जो आरक्षक डेविड निराला की बताई जा रही है. कार से अचानक उठती आग की लपटों को देखकर पुलिसकर्मी तत्काल हरकत में आए और पानी व अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया.

वहीं तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

गनीमत रही कि पास में खड़े अन्य वाहनों को समय रहते वहां से हटा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



Share

Leave a Reply