CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 13 से 15 तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, शादियों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

 छत्तीसगढ़ के इस जिले में 13 से 15 तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, शादियों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर
Share

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कोरोना वायरस के नये वेरियंट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिपेक्ष्य मे 13, 14 और 15 मई को जिले में पूर्ण लाकडाउन रहेगा। इस दौरान शादी और दशगात्र कार्यक्रम को छोडकर इत्यादि अन्य सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी । शादी के कार्यक्रम मे वर पक्ष के अधिकतम 5 सदस्य और वधु पक्ष के अधिकतम 5 सदस्य सहित कुल 10 सदस्य की उपस्थिति में शादी के कार्यक्रम किये जा सकेगे। और इसी प्रकार दशगात्र कार्यक्रम में भी अधिकतम 10 लोगो को शामिल होने की अनुमति होगी। लेकिन इन आयोजनों के पूर्व भी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा आगामी अक्षय तृतीया और ईद के त्यौहार पर समस्त जिलेवासियों से घर पर रहकर ही पूजा पाठ करने, नमाज पढ़ने की अपील की गई है, जिससे कोरोना महामारी के संक्रमण को रोका जा सके।
 


Share

Leave a Reply