BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रावतपुरा सरकार आश्रम सहित अन्य आश्रमो में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन होगा 5 जुलाई को

रावतपुरा सरकार आश्रम सहित अन्य आश्रमो में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन होगा 5 जुलाई को
Share

रायपुर | प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पांच जुलाई रविवार को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न संस्थानों द्वारा गुरुपूजन का आयोजन किया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरुपूर्णिमा के दिन ही महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। तब से संसार में आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। 

रावतपुरा सरकार आश्रम धनेली में गुरु पूजा का आयोजन किया गया है।
वही सुधांशु सेवा संस्थान ने रविवार को सुबह 9 बजे से रात्रि आठ बजे तक गुुरु दीक्षा का वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम रखा गया है। संस्थान की पदाधिकारी ज्योति पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधांशु महाराज को गुरु बनाने के लिए इससे अच्छा दिन और कोई नहीं है। 
पतंजलि विद्यापीठ की सचिव किरण कन्नौजे ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कोटा स्थित सांई दरबार में गुरुपूजन का आयोजन किया गया है।
शास्त्रों की मान्यता है कि भगवत भजन के साथ ही ईश्वर के पास जाने का मार्ग का ज्ञान देेने वाला विश्व में केवल गुरु होता है। पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा के अनुसार गुरु बिन ज्ञान अधूरा है। गुरु से ही ज्ञान का मार्ग खुलता है और ज्ञान प्राप्त करने पर ही भक्ति मार्ग के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है। 
 

 



Share

Leave a Reply