CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी भारी बारिश : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी भारी बारिश : मौसम विभाग ने जारी की  चेतावनी
Share

रायपुर। एक ओर बारिश नहीं हो रही है तो चिंता सता रही है तो दूसरी ओर कई जिलों में भारी बारिश का डर है। आज मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आज से तीन-चार दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बारिश की चेतावनी देते हुए कहा कि मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, ग्वालियर, चरक, गया, बहरामपुर और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूरब पश्चिम शियर जोन 17 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इस वजह से प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


Share

Leave a Reply