CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में शीतकालीन सत्र आज से शुरू...अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार, 90 विधायक लेंगे शपथ, विधानसभा परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में शीतकालीन सत्र आज से शुरू...अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार, 90 विधायक लेंगे शपथ, विधानसभा परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का प्रथम सत्र मंगलवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ होगा। लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद राज्य विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधानसभा परिसर और मार्ग में 600 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। दिल्ली स्थित संसद भवन में हुई घटना के बाद रायपुर स्थित छग विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र की कार्रवाई तीन दिनों तक चलेगी।

सबसे पहले आज राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा

रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा

विधानसभा अध्यक्ष के रूप में केवल एक नामांकन पत्र होने कारण पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। वहीं 20 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा, वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य किए जाएंगे।नए सदस्यों की स्वागत के लिए सजी विधानसभा नए सदस्यों के स्वागत के लिए विधानसभा परिसर को फूल माला और रंगोली से सजाया गया है। विधानसभा चौक का नए तरीके से सौंदर्यीकरण किया गया है



Share

Leave a Reply