BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्कूलों के मध्यान्ह भोजन योजना में संलग्न रसोइयों के वेतन से अब नहीं होगी कटौती - आरपी सिंह

स्कूलों के मध्यान्ह भोजन योजना में संलग्न रसोइयों के वेतन से अब नहीं होगी कटौती - आरपी सिंह
Share

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस कमेटी  संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने एक बयान जारी करते हुए यह सूचना दी है कि मध्यान भोजन रसोईया संघ के स्वैच्छिक वेतन कटौती के आग्रह पर लोक शिक्षण संचनालय के आदेश दिनांक 18-5-2020 के अनुसार स्कूलों में कार्यरत मध्यान भोजन रसोईयों के वेतन से स्वैच्छिक 200 की कटौती का आदेश पारित हुआ था। यह कटौती कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए की जानी थी। आदेश जारी होने के बाद से मध्यान भोजन रसोइयों का एक वर्ग इससे असहमत और दूसरा वर्ग सहमत था। असहमत वर्ग के लोगों ने अपना पक्ष कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के समक्ष रखा। श्री सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय के जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की एवं उचित निराकरण करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सचिवालय ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले का परीक्षण किया तथा तत्काल इस वेतन कटौती को बंद करने के निर्देश दिए। संचालक लोक शिक्षण श्री जितेंद्र शुक्ला  ने कल दिनांक 29-5-2020 को ही आदेश जारी कर के मुख्यमंत्री राहत कोष में की जाने वाली 200 कटौती पर रोक लगा दी है। सरकार के इस संवेदनशील निर्णय के लिए आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 


Share

Leave a Reply