CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सुयश अस्पताल के इन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, आयोग ने लिया ये फैसला…

सुयश अस्पताल के इन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, आयोग ने लिया ये फैसला…
Share

 रायपुर। रायपुर के कोटा स्थित सुयश अस्पताल में एक लापरवाही के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने अस्पताल और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है। आयोग ने डॉ. मनोज लाहोटी, डॉ. नितीन गोयल, डॉ. गगन झंवर और डॉ. मोहन अग्रवाल को इलाज में लापरवाही बरतने का दोषी पाया और 1 लाख रुपये की मानसिक क्षति के साथ 15 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर अदा करने का आदेश दिया है। इसके अतिरिक्त, आयोग ने 10 हजार रुपये वादव्यय के रूप में भी देने का निर्देश दिया है।

इस मामले में याचिका अरविंद भाई सोनी, हीना सोनी और मृदुल सोनी द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्य हिमांशु सोनी की मृत्यु के बाद यह याचिका दायर की। आरोप था कि हिमांशु की मौत अस्पताल में एक गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण हुई थी। परिवार वालों के अनुसार, हिमांशु को पेशाब नली के एक लेजर ऑपरेशन के लिए सुयश अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसे दर्द से कराहते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अगले दिन पुनः उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसे एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

याचिका में प्रस्तुत पीएम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आयोग ने अस्पताल और डॉक्टरों को दोषी ठहराते हुए यह निर्णय दिया। बता दें इस मामले की पैरवी अधिवक्ता भूपेंद्र जैन ने की।

 


Share

Leave a Reply