छत्तीसगढ़ की ये मंत्री कोरोना पॉजेटिव अफसर के संपर्क में आने से खुद को किया होम क्वारंटाइन
रायपुर, मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर दौरे के दौरान कोरोना पॉजेटिव पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी, जिसके बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। माना जा रहा है कि आज या कल में मंत्री अनिला भेड़िया का कोरोना टेस्ट भी किया जायेगा।
होम आइसोलेट होने की वजह से आज आज मंत्री अनिला भेड़िया कोरोना को लेकर बुलायी गयी मंत्रिमंडलीय बैठक में भी शामिल नहीं होगी।
मंत्री के कार्यालय की तरफ से इस बात की पुष्टि की गयी है। दरअसल कल ही मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर और मरवाही पहुंची थी, इस दौरान वो एक कोरोना पॉजेटिव महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी।




