बड़ी खबर: रायपुर के इन थाना प्रभारियों को मिली नई पदस्थापना, एसएसपी ने जारी किया आदेश
रायपुर। एसएसपी अजय यादव ने रायपुर के निरीक्षकों का पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, राजेंद्र कुमार दीवान को मंदिर हसौद से मुजगहन, कमला पुसाम को मुजगहन से रक्षित आरक्षी केंद्र, अश्वनी राठौर को आजाद चौक से मदिर हसौद और सत्यप्रकाश तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से आजाद चौक भेजा गया है।





