BIG BREAKING : इन्हें मिला जांजगीर-चांपा एसपी का प्रभार, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें आदेश
रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने आईपीएस बीएन मीणा (उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर) को जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक का प्रभार सौंपा है। राज्य सरकार ने उक्ताशय के आदेश जारी के दिए है।
बता दें कि प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के 23 अगस्त से 1 अक्टूबर तक इंडक्शन प्रशिक्षण में रहेंगे। 2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा हाल ही में प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। वो अभी पुलिस मुख्यालय में एआईजी के तौर पर पदस्थ हैं।





