लॉकडाउन के बिच चोरों ने हाथ किये साफ, सुने मकान से गायब किये 54 हजार कीमत के जेवरात
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा में अज्ञात चोरों ने सूने मकान में प्रवेश कर नगदी एवं सोने चांदी के कीमती जेवरात चुरा लिए है। जब इस बात की जानकारी घर मालिक को हुई तो उन्होंने थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं पुलिस ने इस आरोप में दो संदेही को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। तुमगांव थाने में पदस्थ एएसआई रमानी लाल टांडेकर ने बताया कि ग्राम कांपा निवासी सिद्धीकी खान पिता अजीज खान ड्रायवरी का काम करता है। 15 मई सुबह 09 बजे वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित ससुराल ग्राम नर्रा गया था। रविवार सुबह 6 बजे पड़ोसी ने फोन से बताया कि घर के सामने गेट में लगा ताला टूटा हुआ है। सूचना पर गांव आकर घर के अंदर प्रवेश कर देखा तो, सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आलमारी खुला हुआ था और उसमें रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमका, एक जोड़ी चांदी की पायल कीमल लगभग 8000 हजार एवं 25 हजार रूपये नगदी नहीं था। अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है।




