चोरो ने सूने मकान से ढाई लाख के कीमती जेवर किये पार
रायगढ़। शहर के राजीव नगर गली नं. 2 कोतरा रोड में रहने वाले गोसाईराम पटेल उम्र 47 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 13-14 जून को इसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवरातों की बड़ी चोरी आरोपियों ने की है।
रिपोर्टकर्ता ने बताया कि इनकी पत्नि का पिछले दिनों देहांत हो गया था। पत्नि के दाह संस्कार एवं दशगात्र के लिए मूल ग्राम कोमो थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा गया था। जाते समय राजीव नगर के मकान घर का चाबी पड़ोसी दूर के रिश्तेदार सौरभ पटेल को दिया था। दशगात्र कार्यक्रम के लिये सामान एवं व्यवस्था के लिए गांव से कुछ लोग आकर रायगढ़ राजीवनगर वाले घर में सामान लेने गए थे और जो उसी रात वापस गांव आ गए। रिश्तेदार सौरभ भी दशगात्र में शामिल होने गांव कोमा डभरा आया, इस कारण वह 13-14 जून की दरमियानी रात घर में नहीं रहा, सुने घर का फायदा उठाकर कोई अज्ञात चोर ग्राउंड फ्लोर के मुख्य हाल में लगे दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसा और बेडरूम में रखे गोदरेज कम्पनी के आलमारी का लॉकर सब्बल से तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवर कीमती 2,50,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। घर के अन्य सामाग्री की भी चोरी हुई है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कोतवाली थाने में धारा 457,380 भादवि दर्ज कर विवेचना की जा रही है।




