CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर के तहसील कार्यालय में चोरों का धावा, कंप्यूटर-प्रिंटर समेत 50 हजार का सामान किए पार

 रायपुर के तहसील कार्यालय में चोरों का धावा, कंप्यूटर-प्रिंटर समेत 50 हजार का सामान किए पार
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही ही। यहां के तहसील कार्यालय में चोरों ने सेंध मार कर 50 हजार से ज्यादा का सामन पार कर दिया। तहसील कार्यालय के कमरा नंबर 12 का ताला तोड़कर चोर वहां रखा कंप्यूटर-प्रिंटर समेत अन्य सामन चुरा ले गए। वहीँ उस कमरे के कई गोपनीय व आवश्यक दास्तावेज भी रखे गए थे। हालांकि किसी फाइल के चोरी होने की खबर नहीं है। फ़िलहाल गोलबाजार पुलिस जांच में जुट गई है। 

तहसील कार्यलय में चोरी होना बहुत बड़ी बात है। और सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि चौकीदार के रहते तहसील में चोरी हुई।
पुलिस ने बताया कि तहसील कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह दफ्तर नहीं आ रहा था। इसी दौरान लॉकडाउन लग गया। शुक्रवार सुबह उसके साथी स्टाफ ने फोन पर बताया कि कमरा नंबर 12 का ताला टूटा हुआ है, जहां वह बैठता है।

सूचना मिलने पर वह तहसील पहुंचा। वहां रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर समेत अन्य सामान गायब है। पुलिस को शक है कि दीवार फांदकर चोर भीतर आए। चोरों ने एक ही कमरे को निशाना बनाया है। तहसील में चौकीदार रहता है, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी। ज्ञातव्य है कि चौकीदार शराबी प्रवृत्ति का है और इसके खिलाफ कई बार शिकायत की जा चुकी है। एसडीएम तक से शिकायत करने के बाद भी उन्होंने इस मामले में ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते चोरी की वारदात हुई। 
 


Share

Leave a Reply