CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर में चोरों ने वकील के घर बोला धावा, लाखों के जेवरात सहित नगदी किये पार

रायपुर में चोरों ने वकील के घर बोला धावा, लाखों के जेवरात सहित नगदी किये पार
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। यहां एक वकील के घर चोरों ने धावा बोल कर लाखों के कीमती ज़ेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया है।


जानकारी के अनुसार वकील सुकान्ती दास ने माना थाना पहुँच शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका माना कैम्प ओमधाम कालोनी में मकान है जहां 16 जून को सुबह करीब 8.30 बजे वे अपने परिवार के साथ घर मे ताला लगाकर अपने गृह ग्राम बेमेतरा चले गए थे। 18 जून को शाम करीब 4 बजे माना कैम्प स्थित निवास पर पहुँचने पर पाया की घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था जिसके बाद बेडरूम पर आलमारी खुली पाई गई और आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था जिसमे रखे गहने के डिब्बे लाकर मे बिखरे हुये थे|


सुकांति ने पाया कि लॉकर मे रखा सोने का नेकलेस, कंगन, चूड़ी, अंगुठी , चैन, ईयर रिंग सहित नगदी 28 हज़ार रूपये चोरी हो गया है जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। फिलहाल माना थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है व अज्ञात चोर की पतासाजी में जुटी है।

 



Share

Leave a Reply