CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लक्जरी कार शोरुम से तिजोरी उड़ा ले गए चोर , जाने विस्तार से ...

लक्जरी कार शोरुम से तिजोरी उड़ा ले गए चोर  , जाने विस्तार से ...
Share

रायपुर : राजधानी के एक लक्जरी कार शोरूम से चोरों ने पैसों से भरी तिजोरी पार कर दी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरोना का है, जहां बीएमडब्ल्यु के शोरूम में चोरों ने धावा बोल तिजोरी सहित करीब पौने सात लाख रुपए पार कर दिए। पुलिस ने शोरूम के बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसम्बर की सुबह गार्ड ने शो रूम के बिजनेस हेड को फोन कर सूचना दी कि कैशियर रूम का दरवाजा खुला हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव ने आईटी इंचार्ज और कैशियर को जाकर चेक करने कहा। जब उन्होंने शो रूम जाकर देखा तो कैशियर रूम में रखी लोहे की तिजोरी गायब थी। इसके बाद बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

वही चोरी के इस वारदात में डीडीनगर टीआई योगिता खापर्डे का कहना है कि शो रुम से पैसों से भरा तिजोरी लेकर अज्ञात चोर फरार हुए हैं। हमारी टीम जांच कर रही है। शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में 3 नकाबपोश चोर कैद हुए हैं। इसी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply