बड़ी खबर : प्रदेश में कोरोना से हुई तीसरी मौत, एम्स में भर्ती थी महिला मरीज, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण से आज तीसरी मौत हुई है | जानकारी के अनुसार जिस महिला की मौत हुई है वह भिलाई के चरौदा की निवासी थी | 58 वर्षीय महिला का AIIMS रायपुर में इलाज चल रहा था | मृतिका 3 दिन से चरौदा स्थित रेलवे अस्पताल में गठियावात का इलाज करवा रही थी, कल दोपहर 12 बजे तबियत बिगड़ने पर उसे रायपुर एम्स में लाया गया था | महिला की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है |




