थर्ड जेंडर, विस्थापित महिलाओं को सहयोग के लिए उठे हाथ
धमतरी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लाँकडाऊन के चलते कई लोगों के सामने जीवन यापन कि समस्या उत्पन्न हो गई है ,जिसमे सहभागी समाज सेवी संस्था के द्वारा चिन्हित किए गए शहर तथा गावों के थर्ड जेंडर एवं अनन्य कारण से समाज की धारा मे विस्तापित महिला के रूप में संयोजित जरुरतमंद लोगों पर किसी की नजर नहीं पडने से उनके सामने जीवन यापन करने के लिए संकट जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी ,संस्था के महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा उक्त समस्या से विधायक रँजना साहू को अवगत कराये जाने पर वे नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ,भाजयुमो नेता चेतन हिन्दुजा के साथ उन सभी से मिलकर उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि वे भी हम सब के साथ समाज के मुख्य धारा के अभिन्न अंग है ,सरकार आपके हित के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कई कार्य कर रही है जिसका वे लाभ उठावे विधायक ने वर्तमान में कोरोना महामारी से उत्पन्न वैश्विक संकट के लिए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया साथ ही इस क्षेत्रों में कार्य कर रही संस्था सहभागी समाज सेवी की प्रशंसा की उक्त कार्य मे डिपेन्द्र साहू ,सरिता यादव , अवनेद्र साहु, गोमती रजक ,कुलेश सोनी ने भी सहभागिता प्रदान की।




