इस भाजपा नेता और पूर्व आईएस अधिकारी को हुआ कोरोना, ट्विट कर दी जानकारी
रायपुर। कोरोना के मामले हर रोज बढ़ते ही जा रहे हैं. कोरोना की चपेट में कई नेता और मंत्री भी आ चुके हैं. इसी बीच खबर निकलकर आ रही है कि भाजपा नेता ओपी चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि भाजपा नेता ओपी चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनको खुद में कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके बाद टेस्ट करवाने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव आने के बाद वे होमक्वारंटाइन में हैं. उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है.
मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और कोरोना के मुझे लक्षण भी हैं ।अतः गत दिनों मेरे सम्पर्क में आये सभी साथियों से आग्रह है कि वे अपना टेस्ट जरूर करवा लें और अपना ध्यान रखें..
— Om Prakash Choudhary (@OPChoudhary_Ind) January 10, 2022




