CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर के इस कांग्रेस नेता ने बाबा रामदेव को भेजा पत्र के साथ दिल्ली का हवाई टिकिट, जाने क्या है मामला

रायपुर के इस कांग्रेस नेता ने बाबा रामदेव को भेजा पत्र के साथ दिल्ली का हवाई टिकिट, जाने क्या है मामला
Share

रायपुर । पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आंदोलन के तहत कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने आज बाबा रामदेव को देहरादून से दिल्ली की हवाई यात्रा की टिकट भेजी। इसके अलावा उनसे अनुरोध किया कि दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से बात करें और पेट्रोल, डीजल की कीमत 35 रू. लीटर एवं रसोई गैस की क़ीमत 250 रू. करवाएं।
विनोद तिवारी ने बताया कि 2014 से पहले बाबा रामदेव ही भाजपा-संघ खेमे के प्रमुख अर्थशास्त्री थे और उन्होंने कई जगहों पर दावा किया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पेट्रोल-डीजल अपने बेसीक मूल्य पर बिकेगा और कीमते 35 रू. प्रति लीटर एवं रसोई गैस 250 रू. हो जायेगी। उन्होंने तब दावा किया था कि 50 साल तक टैक्स नहीं लगाया जाएगा। बाबा रामदेव ने कई प्रमुख राष्ट्रीय चैनलों में साक्षात्कार के दौरान ये दावे किये थे। उनके साक्षात्कार की वीडियों रिकार्डिग और चुनावी प्रचार सभाओं की वीडियों रिकार्डिग आज भी मौजूद है। 2014 के चुनाव प्रचार में उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों, रसोई गैस की कीमतों और स्विस बैंक में जमा काला धन को प्रमुख मुद्दा बना दिया था।
2014 के चुनाव के बाद कीमतें कम होने के बजाय बेतहाशा बढ़ती गई और हालत ये है कि पेट्रोल की कीमत कई शहरों में 100 रू. प्रति लीटर को भी पार गई है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियन पदार्थो की कीमतें 2014 के मुकाबले बेहद कम हो गई है। मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो पर भारी भरकर टैक्स लगाकर, कीमतें बढ़ाई है। रसोई गैस की कीमतें भी 450 रूपए प्रति सिलेंडर से बढ़कर आज रायपुर में 906 रू. प्रति सिलेंडर हो चुकी है।
बाबा रामदेव का स्विस बैंक में जमा काला धन वापस लाने का दावा भी झूठा साबित हुआ है। उल्टे स्विस बैंक भारतीयों का पैसा 2020 में तीन गुना बढ़ गया है। जबकि देश इस दौरान कोरोना से जूझ रहा है और देश की आर्थिक स्थिति बुरी तरह बर्बाद हो चुकी है। ऐसे हालात में स्विस बैंक में जमा रक़म का तीन गुना बढ़ जाना यह बताता है। जनता से किस कदर लूटपाट की गई है। आश्चर्य की बात है कि बाबा रामदेव अपने दावों को भूल गए और सिर्फ अपना व्यापार बढ़ाने में लगे हुए है।
आज बाबा रामदेव को उनके आश्रम के निकटतम हवाई अड्डे देहरादून से दिल्ली के लिए 11 जुलाई की हवाई यात्रा का टिकट तथा अनुरोध पत्र प्रेषित कर यह अपील की है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात करे और उन्हें याद दिलाएं कि आप ने आम जनता से पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सस्ती करने, पेट्रोलियम पदार्थो से टैक्स हटाने तथा स्विस बैंक में जमा काला धान वापस लाने का वादा किया है।
 



Share

Leave a Reply