छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस विधायक को हुआ कोरोना, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटने के बाद हुए बीमार
कोरबा। कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि विधायक कंवर कुछ ही दिनों पहले खरसिया में सीएम भूपेश बघेल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जानकारी मिली है कि रायगढ़ जिले के खरसिया में गत दिनों एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। उसी कार्यक्रम से लौटने के बाद पुरुषोत्तम कंवर सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हो गए। जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है।




