CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के इस जिले को मिलेगी 109 करोड़ 11 लाख रूपए के छ: बड़े विकास कार्यों की सौगात, सीएम बघेल करेंगे लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के इस जिले को मिलेगी 109 करोड़ 11 लाख रूपए के छ: बड़े विकास कार्यों की सौगात, सीएम बघेल करेंगे लोकार्पण
Share

 कोरबा | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितंबर को कोरबा जिलेवासियों को 109 करोड़ 11 लाख 75 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।  बघेल 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। कोरबा जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 104 करोड़ सात लाख 99 हजार रूपए की लागत से तीन सड़कों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान पांच करोड़ तीन लाख 76 हजार रूपए की लागत से बने तीन विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस वर्चुअल कार्यक्रम में कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद  ज्योत्सना महंत, कटघोरा के विधायक  पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार के विधायक  मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर के विधायक  ननकी राम कंवर, महापौर  राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष  शिवकला कंवर, नगर निगम के सभापति  श्याम सुंदर सोनी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष  रीना जयसवाल भी मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री  बघेल 19 करोड़ 93 लाख 95 हजार रूपए की लागत से कोटमी-पसान-कटघोरा मार्ग के 15 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण और उन्नयन काम का भूमिपूजन करेंगे। नगर निगम क्षेत्र में ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक 10.20 किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णोद्धार, नाली निर्माण उन्नयन और जंक्शन सुधार काम का भी इस दौरान भूमि पूजन किया जाएगा। ध्यान चंद चौक से गोपालपुर तक सड़क के इस काम की लागत 46 करोड़ 38 लाख 18 हजार रूपए है। कार्यक्रम में ही  बघेल सक्ति-कोरबा मार्ग पर 37 करोड़ 75 लाख 86 हजार रूपए की लागत से 16 किलोमीटर सड़क उन्नयन काम का भी भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री  बघेल पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड में 95 लाख 35 हजार रूपए की मदद से कुरसिया में बने नए हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का लोकार्पण भी करेंगे। वे 50 लाख रूपए की लागत से पसान में बनाए गए नए मिनी-इनडोर स्टेडियम को भी क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए पोड़ी-सलिहाभाठा मार्ग पर गुंजन नाला (टेटीनाला) पर तीन करोड़ 58 लाख 41 हजार रूपए की लागत से बने उच्च स्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया जाएगा।
 


Share

Leave a Reply