लॉकडाउन की तिथि को लेकर दुर्ग से आ रही ये खबर
दुर्ग । जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन 17 मई तक लगाया गया था। यह तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे इस संबंध में आदेश जारी करेंगे। लॉकडाउन के वर्तमान स्वरूप में आवश्यक परिस्थितियों के मुताबिक प्रतिबंधों में कुछ शिथिलताएँ देने का निर्णय प्रशासन ले सकती है।




