जनसम्पर्क विभाग के इस अधिकारी का हुआ कोरोना संक्रमण से देहावसान, राज्यपाल-मुख्यमंत्री समेत अधिकारियो ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर बदस्तूर जारी है। छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक छेदीलाल तिवारी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। यह छत्तीसगढ़ में दूसरी बड़ी क्षति है। छेड़ीलाल तिवारी की साफ़ और मिलनसार छवि उनके निधन के बाद से ही सभी चित-परिचितों के सामने आए रही है।

छेदीलाल तिवारी को राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त तरन प्रकाश सिन्हा, अपर संचालक जीएल दरियो और संयुक्त संचालक संजीव तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।




