CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार भी बच्चे नहीं देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार भी बच्चे नहीं देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
Share

 महासमुंद: कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस की प्रारम्भिक तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तरह स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। राज्य शासन से समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं। उसके हिसाब से आयोजन और कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी जाए। स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह प्रातः 09 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम मिनी स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र पुलिस जवानों, होमगार्ड, एन.सी.सी., स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस के छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी होगा। कोविड-19 के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। उन्होंने कहा जिले के अन्य कार्यालयों में ध्वजारोहण सुबह 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाए ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में उपस्थित हो सकें।



Share

Leave a Reply