CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अजब गजब: ज्वाइनिंग से पहले ही हो गया छत्तीसगढ़ की इस महिला अधिकारी का तबादला

अजब गजब: ज्वाइनिंग से पहले ही हो गया छत्तीसगढ़ की इस महिला अधिकारी का तबादला
Share

रायगढ़, पिछले महीने जून की आखिरी तारीख को 2019 बैच के आईएएस अफसरों के निकले आदेश में सारंगढ़ एसडीएम के रूप में आईएएस रेना जमील को नियुक्ति मिली थी, लेकिन न जाने क्यों केवल 12 दिन में ही अब ट्रांसफर कर उनको सक्ती एसडीएम बना दिया गया है।
आईएएस रेना जमील सारंगढ़ में बतौर एसडीएम ज्वाइन भी नहीं कर सकीं थीं और 12 जुलाई को जारी हुए नए आदेश में अब उनको सक्ती एसडीएम बनाए जाने के बाद से मामले में राजनीतिक रंग चढ़ने की संभावना देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि नई नियुक्त आईएएस एसडीएम रायगढ़ आ भी गई थी, लेकिन सारंगढ़ में ज्वाइन नहीं किया। अब इसके पीछे सारंगढ़ की कांग्रेस राजनीति को ही कारण माना जा रहा है। इस पूरे मामले में एक और बात सामने आई है, जिसके तहत 8 जुलाई को जो आदेश निकला उसमें आईएएस रेना जमील को सहायक कलेक्टर रायगढ़ के रूप में दर्शाया गया है।
सारंगढ़ में आईएएस को एसडीएम के रूप में भेजे जाने के बाद से राजनीतिक चर्चाएं और सियासी जोरआजमाईश भी जारी थी। केवल 12 दिन में ही नया आदेश निकलने के बाद अब इस साल सारंगढ़ नगर पालिका के चुनाव से पूरे मामले को राजनीतिक रूप से जोड़े जाने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।
 



Share

Leave a Reply