CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिन्हें पहले हुआ कोरोना वे भी बरतें सावधानी: डॉ. सुंदरानी

जिन्हें पहले हुआ कोरोना वे भी बरतें सावधानी: डॉ. सुंदरानी
Share

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ समेत देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में मंगलवार को इस साल के सर्वाधिक 856 नए मरीज दर्ज किए गए। इस बीच एक चिंताजनक खबर यह भी है कि जिन्हें पहले कोरोना का संक्रमण हो चुका है, उनमें से कुछ लोगों को दोबारा संक्रमण भी हो रहा है। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में कोविड 19 के आसीयू हेड डॉ. ओपी सुंदरानी ने बताया कि राजकीय अस्पताल मे अब तक 8-10 मरीज ऐसे आ चुके हैं। जिन्हें अगस्त या सितंबर माह में कोरोना हुआ था। हालांकि, बकौल डॉ. सुंदरानी अब तक दोबारा पॉजिटिव पाए गए ऐसे मरीजों में से किसी की हालत गंभीर नहीं थी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जिन्हें पहले कोरोना संक्रमण हो चुका है वे निश्चिंत हो जाए। दोबारा संक्रमण भी हो सकता है और ये किसे गंभीर प्रवृत्ति का हो जाए कहा नहीं जा सकता। इसलिए सभी को सावधानी बरतना जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग अपनानी चाहिए। मास्क का इस्तेमाल कर बार-बार हाथ धुलते रहना चाहिए। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। वहीं एम्स के कोविड इंचार्ज डॉ. अजय के. बेहरा ने बताया कि एम्स में अब तक दोबारा पॉजिटिव होने महीनों के अंतराल बाद का कोई केस उनकी जानकारी में नहीं है। लेकिन एम्स में गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
 



Share

Leave a Reply