CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हादसे में घायलों की जान बचाने वालो को मिलेंगे पॉच हजार रूपये का ईनाम, पढ़िये पूरी खबर...

हादसे में घायलों की जान बचाने वालो को मिलेंगे पॉच हजार रूपये का ईनाम, पढ़िये पूरी खबर...
Share

कांकेर : जिला परिवहन कार्यालय कांकेर से प्राप्त जानकारी अनुसार अब हादसे में घायलों को एक घण्टे के अंदर (गोल्डन ऑवर) अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को पॉच हजार रूपये ईनाम दिये जाएगे। शासन ने आम-जनता को प्रेरित करने के लिए यह योजना शुरू की है, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को एक घण्टे के अंदर (गोल्डन ऑवर) में अस्पताल पहुॅचाया जा सके और उनका जीवन बचाया जा सके।


जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक घण्टा यानि गोल्डन ऑवर काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायल व्यक्ति का उपचार मिलने पर मृत्यु को टाला जा सकता है, यह कार्य एक प्रक्रिया के तहत किये जायेंगे, जिसमें जिला स्तर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी की एक मूल्यांकन समिति का गठन किया गया है।

यदि पीडि़त व्यक्ति को सीधे अस्पताल ले जाया जाता है तो अस्पताल पूरी जानकारी संबंधित थाने को देगा इसके बाद सड़क दुर्घटना की पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति को डाक्टर से पुष्टि के बाद निर्धारित प्रपत्र में पावती दी जायेगी, इससे घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाईल नम्बर, बैंक खाता नम्बर एवं आई.एफ.एस.सी कोड का उल्लेख होगा। इसके अलावा दुर्घटना का दिनांक और समय के साथ ही ऐसे व्यक्ति ने पीडि़त की जान बचाने में मदद का उल्लेख करते हुए संबंधित पुलिस थाना भी एक पावती जिला मूल्यांकन समिति को सौंपेगे। जिले स्तर पर अनुमोदन के पश्चात् नेक व्यक्तियों का विवरण राज्य स्तर पर भेजा जावेगा, जहॉ नेक व्यक्तियों द्वारा दिये गये बैंक विवरण के आधार पर ईनाम की राशि उनके बैंक खाते में जमा की जावेगी।
 



Share

Leave a Reply