लोन दिलाने का झांसा देकर सीआरपीएफ जवान से हजारों की ठगी,अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर: लोन दिलाने का झांसा देकर सीआरपीएफ जवान से हजारों रुपये की ऑनलाईन ठगी करने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्र्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार संतोषीनगर रायपुर निवासी लक्ष्मण यादव 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह ग्राम थनौद अभनपुर में आरपीएफ के पद पर पदस्थ है। 1 जुलाई को अपने मोबाईल से जस्ट डॉयल एप में लोन के लिए ऑनलाईन मोबाईल नंबर 9667263510 पर कॉल कर चर्चा करने पर मोबाईल धारक ने लोन दिलाने का झांसा देकर कोटक महिन्द्रा बैंक गुडगांव के खाता में अलग-अलग किस्तों में 2 से 6 जुलाई के मध्य कुल 44109 रुपये जमा करा धोखाधड़ी किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




