BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नवविवाहिता का अपहरण कर तीन दिन तक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नवविवाहिता का अपहरण कर तीन दिन तक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा। नवविवाहिता का अपहरण कर तीन दिन तक उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। वारदात के मुख्य आरोपी समेत अपहरण में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना एक महीने पहले की है। 


दरअसल पसान थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय पीडि़ता बीते 19 मई को देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान वहां पहुंचे गांव के ही भैयालाल ने अपने साथी हरिदयाल पोर्ते की मदद से उसका अपहरण कर लिया। साथ लाए गमछा से महिला का मुंह बांधकर उसे उठाकर जंगल की ओर ले जाकर भैयालाल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भैयालाल व हरिदयाल ने मिलकर महिला को गांव के मुख्य सड़क तक लाया, जहां एक और आरोपी शिवशंकर बाइक लेकर मौजूद था। बाइक पर महिला को जबरन बैठाया और वहां से करीब 7 किलोमीटर दूर खडग़वां थाना क्षेत्र के ग्राम कारीछापर स्थित एक मकान में ले गए। भैयालाल ने जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। पीडि़ता के मुताबिक उसने किसी तरह अपने भाई और पिता से संपर्क किया और वे कारीछापर स्थित उक्त मकान में पहुंचे, जिन्हें देखकर तीनों आरोपी भाग निकले। पीडि़ता ने अपने पिता व भाई के साथ मंगलवार को थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि दुष्कर्म की वारदात को भैयालाल ने तीन दिन तक अंजाम दिया, जबकि हरिदयाल और शिवशंकर ने महिला का अपहरण और निगरानी करने में मदद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 366, 504, 34 के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Leave a Reply