सरकारी स्कूल प्रांगण में तलवार लहरा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। सरकारी स्कूल प्रांगण में हथियार लहराने के साथ उत्पात मचा रहे तीन युवकों को पाली पुलिस ने 25 आ्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। उनकी कोविड जांच कराई जांच कराई जा रही है। इसके पश्चात् अगली कार्यवाही की जाएगी। 30 वर्षीय राहुल साहू पिता अंबिका साहू, 20 वर्षीय मदन जेठवा पिता पंकज जेठवा निवासी वार्ड नं.6 और इसी इलाके के रहने वाले बबलू प्रजापति 20 वर्ष पिता लखन प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया गया कि पिछली शाम ये तीनों तलवार लहराने में लगे हुए थे। स्कूल प्रांगण में इनकी उपस्थिति के बारे में आसपास के लोगों से सूचना मिली। आरोपियों की हरकतों के बारे में पुलिस को अवगत कराया गया। टीआई लीलाधर राठौर ने मौके के लिए टीम रवाना की। जिसके द्वारा आरोपियों को दबोच लिया गया। उनके पास उस हथियार को बरामद किया गया है जिसका प्रदर्शन मौके पर किया जा रहा था। आज सुबह आरोपियों को स्थानीय सीएचसी के कोविड जांच केंद्र भेजा गया। हर मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश करने और जेल भेजने से पहले कोविड जांच को अनिवार्य किया गया है। बताया गया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।




