खेत में जुआ खेलते तीन पकड़ाए, जुआरिओं से नगदी व तास पत्ती जप्त
महासमुंद। बागबाहरा के ग्राम ढांगाडिपरा में खेत के पास तालाब में काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इसके पास से 1150 रुपए नगद रुपए जब्त कर जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। ये तीनों बागबाहरा के रहने वाले है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम गांव पहुंची और घेराबंदी कर वार्ड क्रमांक 2 शांतिनगर बागबाहरा निवासी बालाराम निषाद पिता पुनितराम निषाद (49), वार्ड क्रमांक 6 लालपुर बागबाहरा निवासी पन्ना लाल साहू पिता निलाम्बर साहू (34) एवं मुन्ना विश्वकर्मा पिता कृष्ण विश्वकर्मा (32) को पकड़ा ।




