CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तीन दिवसी राधारास बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

तीन दिवसी राधारास बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
Share

रायपुर: रायपुर में टाटीबंध स्थित नवनिर्मित श्रीश्री राधारास बिहारी मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव आज 17 अगस्त से शुरू हुआ है और 19 अगस्त तक चलेगा, जिसमें पूजा, अभिषेक, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इस उत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे और भव्य पूजा अर्चना के साथ वातावरण भक्तिमय रहेगा।

आज 17 अगस्त: प्रातः 4.30 बजे मंगल आरती से महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद श्रृंगार आरती, गुरु पूजा, श्रीमद्भागवतम कथा, हवन पूजा और महाप्रसादी का आयोजन। शाम को कीर्तन भजन और सिद्धार्थ स्वामी का प्रवचन होगा। रात को विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण नंदोत्सव का मंचन भारतीय कला संस्थान जयपुर द्वारा किया जाएगा।
इसके बाद जन्माष्टमी महोत्सव 25 से 27 अगस्त तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष सिद्धार्थ स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष सुलोचन कृष्ण दास, चेयरमैन सुरेश गोयल, फेस्टीवल कमेटी के चेयरमैन राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमैन शुभम सिंघल सहित कई प्रमुख व्यक्ति सपरिवार भाग लेंगे। भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।


Share

Leave a Reply