लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

यहां नदी के तेज बहाव में बहे तीन दोस्त, दो ने तैरकर बचाई जान, एक की मौत

यहां नदी के तेज बहाव में बहे तीन दोस्त, दो ने तैरकर बचाई जान, एक की मौत
Share

 धमतरी।  धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के काजल नदी में अचानक आए बाढ़ में बहने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। जिसके बाद सूचना पर दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जबर्रा निवासी मनिहार मरकाम, सुकलाल और राजकुमार बाइक में सवार होकर गरियाबंद जिले के रावण डिग्गी गांव किसी काम से गए थे। वहीं वापस आते समय काजल नदी में पानी का बहाव तेज हो गया था। ऐसे में तीनों युवक मोटरसाइकिल को नदी किनारे खड़ी कर एक दूसरे का हाथ पकड़ कर नदी को पार कर रहे थे। वहीं नदी में पानी का जल स्तर अचानक बढ़ गया जिससे तीनों युवक पानी के तेज बहाव में बहने लगे।

 वहीं राजकुमार और सुकलाल जैसे-तैसे कर नदी से बाहर आ गया, लेकिन मनिहार मरकाम पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण देर रात तक युवक की तलाश करते रहे फिर भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पर उसका शव मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Share

Leave a Reply