स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेलते पकड़ाए तीन जुआरी, जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
महासमुंद। तेंदूकोना में स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेलते हुए तीन ग्रामीण को पुलिस ने पकड़ा है । इसके कब्जे से 1610 रुपए नगद बरामद हुआ है । इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सराईपाली निवासी भोजराम साहू के मकान के पास कुछ लोग स्ट्रीट लाइट के नीचे में जुआ खेल रहे है । सूचना के बाद टीम ने दबिश देकर घनश्याम पिता तेजराम चौहान, आशाराम साहू पिता पुरुषोत्तम साहू एवं लोकनाथ पिता मिलन सिंह को पकड़ा है ।




