तीन गांजा तस्करों को 10 वर्ष सश्रम कारावास की हुई सजा , जाने पूरा मामला
कोण्डागांव : जिले में गांजा तस्करी के मामले में दो वर्ष पहले पकड़े गए गांजा तस्करों को 10-10 वर्ष करावास की सजा न्यायाधीश ने सुनाई है। लोक अभियोजक दिलीप जैन ने बताया कि 19 अप्रैल 2018 को सूचना मिली कि स्कार्पियों में तीन व्यक्ति जगदलपुर से फरसगांव की ओर गांजा ले जा रहे है, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया था।
इस वाहन में बैठे गांजा तस्करों में तोकेश्वर बंजारा बाजू,तारांचद बंजारा एवं मुख्तार अंसारी के कब्जे से गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी में सीट के नीचे एवं डिक्की में गांजा मिला था। तीनों गांजा तस्करोंको 10-10 वर्ष करावास की सजा सुनाई गई है।




