बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : तीन IAS अधिकारीयों को मिला नया प्रभार, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर | प्रदेश में 3 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए है। सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में आईएएस शहला निगार को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव बनाया गया है।
वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनके अलावा आईएस कुमार लाल चौहान को अपर आयुक्त बनाया गया है। उन्हें बिलासपुर संभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है, सरगुजा संभाग के अपर आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।






