राजधानी में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए तीन युवकों ने एक युवक पर रॉड से किया ताबड़तोड़ वार, अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर | देशव्यापी लॉकडाउन और राजधानी में धारा 144 लागू होने के बाद भी खुलेआम अपराधी अपराधों को अंजाम देते हुए और नियमों को धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है।
बता दे कि बीती रात मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरापारा क्षेत्र में एक युवक पर तीन युवकों ने ताबड़तोड़ हमला करते हुए रॉड से वार कर दिया। जिससे युवक विजय गुप्ता ज़ख्मी हो गया। मामले की शिकायत विजय गुप्ता ने मौदहापारा थाने पहुँचकर दर्ज कराई। दर्ज शिकायत के अनुसार जोरापारा निवासी बाबूलाल, शंखु व चिंटू ने अचानक 9 बजे उनके निवास स्थान रैनबसेरा के सामने पहुँचकर गाली-गलौच करते हुए विजय पर रॉड से हमला किया। जिसके कारण विजय के चेहरे और गाल पर चोटे आई है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
गौरतलब है कि स्थानीय रहवासियों ने भी तीनों युवकों के खिलाफ थानेे में पहले लिखित शिकायत दर्ज करवाइ है। बावजूद इसके पुलिस बदमाशो पर नियंत्रण पाने में असफ ल दिख रही है। रहवासियों का आरोप है कि बदमाश जोरापारा पर एकत्रित होकर जुआ खेलने के साथ-साथ नशीले पदार्थो का भी सेवन करते है। इतना ही नहीं आने—जाने वाली ल?ड़कियों पर भी अश्लील कमेंट पास करते है। महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत कर कहा है कि विजय गुप्ता ने आज भागकर अपनी जान बचाई है। उक्त घटना के बाद से ही माहौल तनावपूर्ण है व युवतियों ने खुद को उक्त इलाके में असुरक्षित बताया है। मौदहापारा थाना प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग लगातार की जाती है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




