राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, प्रेम प्रसंग के मामले में तीन युवकों ने युवक को मारा चाकू
रायपुर। प्रेम प्रसंग के मामले में तीन युवकों ने मिलकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं युवक के छोटे भाई एवं मां के साथ भी मारपीट कियेे। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वरनगर वर्मा किराना स्टोर्स खमतराई निवासी संजू विश्वास 18 वर्ष पिता स्व.रंतन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का मोहल्ले की लड़की से प्रेमप्रसंग है इस वजह उसे लड़की के परिजन उससे रंजिश रखते है। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात्रि 8/30 बजे प्रकाश विश्ववास आयु 22 वर्ष की हत्या करने के नियत से दयाशंकर साहू 21 वर्ष एवं अन्य दो युवक मिलकर चाकू से प्रार्थी के भाई को चेहरे एवं कुल्हे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में मारकर चोट पहुंचाया। घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों से मिलने पर बीच बचाव करने प्रार्थी एवं उसकी मां के घटना स्थल पर पहुंचने पर उन्हें भी तीनों युवकों ने गाली-गलौच कर मारपीट किया। चाकू लगने से प्रकाश विश्वास बुरी तरह से घायल हो गया जिसे ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम किया है। चाकूबाजी में शामिल एक युवक नाबालिग है।




