सड़क पर कचरा फेंकना रायपुर के इस होटल को पड़ा महंगा, निगम ने ठोका भारी भरकम जुर्माना
रायपुर। सड़क पर कचरा फेकने के मामले में नगर निगम ने होटल शेमरॉक पर 5100 रूपये का जुर्माना लगाया है। जोन-9 कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेन्द्र कलीहारी के नेतृत्व में जोन के तहत आने वाले छेरीखेड़ी में होटल शेमरॉक के प्रबंधक पर होटल का कचरा बाहर सड़क पर फेंके जाने पर तत्काल 5100 रूपये का जुर्माना किया। साथ ही होटल प्रबंधक को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी दी।




