CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

 अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
Share

रायपुर। बैशाख माह में प्रचंड गर्मी पड़ती है किंतु पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है। पश्चिम उत्तरप्रदेश से गुजरने वाली द्रोणिका के कारण पर्याप्त मात्रा में नमी आने के कारण जहां एकाएक गर्मी बढ़ गई है वहीं अगले 24 घंटों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका विदर्भ से केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। दूसरा द्रोणीका पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। 

प्रदेश में कल दिनांक 5 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 


Share

Leave a Reply