BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तिल्दा नेवरा – ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री टंकराम वर्मा

तिल्दा नेवरा – ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री टंकराम वर्मा
Share

 तिल्दा नेवरा : सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।

समाधान शिविर में मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने हेतु समाधान शिविर किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत की सभापति स्वाति वर्मा एवं शैल साहू, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन भी उपस्थित थे।

इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर के तहत कुल 10 हजार 743 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सभी का निराकरण कर दिया गया।

शिविर के दौरान जनपद अध्यक्ष सोनू निर्मकर ,भाजपा महामंत्री अनिल अग्रवाल ,जनपद सदस्य गण और कुंदरू सरपंच यसवंत वर्मा एवं नकटी (जलसों ) के सरपंच योगेन्द्र बघेल, अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसडीएम आशुतोष देवांगन, तहसीलदार ज्योती मसियारे सी इ ओ विवेक गोस्वामी , नायब तहसीलदार विपिन पटेल सहित सहित सभी विभागों के जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



Share

Leave a Reply