कल तक केंद्र सरकार की संस्था एनएमडीसी बैलाडीला खदानों में जारी था कार्य, खनन कर्मी 50 की संख्या में बसों में एक साथ जा रहे थे काम पर, धारा 144 का किया उल्लंघन
दंतेवाड़ा | जिले में धारा 144 लागू है, इसके साथ ही लॉक आउट कर दिया गया है। केंद्र सरकार की संस्था एनएमडीसी ही नियमों का उल्लंघन कर रही थी। कल तक एनएमडीसी के बैलाडीला खदानों में अनवरत कार्य जारी था बैलाडीला के खनन कर्मियों को 50 की संख्या में बसों में एक साथ काम पर ले जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद दंतेवाड़ा जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर में इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्य बंद करने का आदेश दिया। जिसके बाद आज एनएमडीसी बैलाडीला खदान में भी कार्य बंद हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार एनएमडीसी के खदानों में एक शिफ्ट में 40 से अधिक लेबरों को खनन के लिए खदानों में भेजा जा रहा था। जबकि सरकार ने इंमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों और संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया था। कोविड 19 भारत में लगातार बढ़ रहा है, हालांकि छत्तीसगढ़ में इसका प्रकोप कम है, अब तक सिर्फ एक ही पॉजिटिव मरीज पाया गया है, लेकिन सरकार ने ऐतिहात के तौर पर पूरे प्रदेश में लॉक आउट करने की घोषणा की है।
इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल चौबे ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। कलेक्टर टोपेस्वार वर्मा ने एनएमडीसी प्रबंधक को तलब किया और इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल आदेश का पालन करने का निर्देश दिया। दंतंवाड़ा कलेक्टर टोपेस्वार वर्मा ने बताया कि एनएमडीसी में कार्य जारी था जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है।




