CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस का टायर फटा, दुकानों में घुसी बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, मच हड़कंप

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस का टायर फटा, दुकानों में घुसी बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, मच हड़कंप
Share

 रायपुर- जगदलपुर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, कोंडागांव में नेशनल हाईवे पर यात्री बस का टायर फट गया और बस 2 दुकानों में घुस गई। इसमें बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। इसमें 6 यात्रियों को चोट आई है, जिसे आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। 2 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही इस का एक्सीडेंट फरसगांव थाना इलाके के मांझी आठगांव के पास हुआ। बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। बस तेज रफ्तार में थी, जो रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान टायर फटा और बस बेकाबू हो गई। बस ड्राइवर के साथ ही कंडक्टर सामने बैठा था। बेकाबू बस अचानक एक दुकान में टी की शेड से जा टकराई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 मौत के अलावा हादसे में 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं वहीं 2 की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।



Share

Leave a Reply