CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़े लक्ष्य प्राप्ति के लिए दूरगामी सोच एवं रणनीति के साथ करें पढ़ाई: ओपी चौधरी

बड़े लक्ष्य प्राप्ति के लिए दूरगामी सोच एवं रणनीति के साथ करें पढ़ाई: ओपी चौधरी
Share

 रायगढ़ में शुरू होगा प्रयास आवासीय विद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर सकते हैं निःशुल्क तैयारी

रायपुर । वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दूरगामी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, जिससे बड़े-बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री हासिल करने के लिए पढ़ाई न करें। अपने भविष्य के स्पष्ट लक्ष्य एवं व्यक्तित्व के विकास में कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें। उन्होंने सभी बच्चों को कहा कि यह चार से पांच साल आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसमें अच्छी तरह से पढ़ाई करें ताकि आपका भविष्य बन सके। 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज के दौर में काफी प्रतिस्पर्धा का माहौल है, कभी निराश और हताश न होकर अपने प्लान ए के साथ-साथ प्लान बी एवं सी भी तैयार रखे। केवल सरकारी नौकरी के फेर में ही न रहे आप। आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर के विभिन्न अवसर तैयार हो रहे है। आपको उस अवसर को प्राप्त करने के लिए तैयार होना होगा। इस दौरान उन्होंने सफल लोगों के संघर्ष की भी जानकारी साझा की।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आगामी माह में रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ हो जायेंगे। जिसमें बेहतर शिक्षा के साथ विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारियां कर सकते है। इसी प्रकार प्रदेश में 22 नालंदा परिसर प्रारंभ किए जायेंगे, जिसमें रायगढ़ भी शामिल है। साथ ही हार्टीकल्चर कॉलेज की भी स्वीकृत हो चुका है। हम सब रायगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे है, यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, सीएसपी आकाश शुक्ला सहित समाज के प्रतिभावान बच्चे एवं गणमान्य नागरिक शामिल थे।

कैरियर मार्गदर्शिका का किया वितरण

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कैरियर मार्गदर्शिका आपको उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा का समाधान करने के साथ ही सामान्य ज्ञान को पूर्ण करने में सहायक होगी।



Share

Leave a Reply