CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब की बोतल में मिला मेंढक, शराब प्रेमी के उड़ गए होश

शराब की बोतल में मिला मेंढक, शराब प्रेमी के उड़ गए होश
Share

 कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब की बोतल में मरा मेंढक मिलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। हरदी बाजार में संचालित देशी शराब दुकान से शख्स शराब लेकर गया था। बोतल में मरा मेंढक दिखने के बाद ग्राहक ने इसकी शिकायत दुकान के सेल्समैन से की, जिसके बाद उसे दूसरी नई शराब की बोतल दी गई है।

शख्स जैसे ही मेंढक वाली शराब की बोतल लेकर दुकान में पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। शराब दुकान के सेल्समैन अमित राठौर ने बताया कि ग्राहक देशी शराब के तीन क्वार्टर खरीद कर ले गया था। ग्राहक से ही बोतल में मरा हुआ मेंढक मिलने की जानकारी मिली है।

शराब प्रेमी के उड़ गए होश

शख्स आनन-फानन में दुकान से तो शराब की बोतल ले गया था। जब बाद में उसने बोतल देखा तो उसके भी होश उड़ गए थे। बोतल में मरा मेंढक था। ग्राहक कुछ और लोगों के साथ मिलकर शराब की दुकान पहुंचा और शराब की बोतल में मेंढक होने की जानकारी दी।

वेयरहाउस से आती हैं शराब की पेटियां

सेल्समैन के मुताबिक शराब की पेटी वेयरहाउस से आती हैं, जिसे स्कैन कर ग्राहक को दिया जाता। अमित राठौर की माने तो इस तरह की पहली घटना इस शराब दुकान सामने आई है। अब सील पैक शराब की बोतल में मेंढक मिलने की घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

दुकान के सेल्समैन ने दी जानकारी।
शराब प्रेमियों में इसे लेकर खासी नाराजगी है। उनकी माने तो इस घटना की संबंधित ठेकेदार या विभाग की ओर से जांच कराई जानी चाहिए। अगर लापरवाही हुई तो इसके खिलाफ कार्रवाई हो, ताकि इस तरह की घटना दोहराई न जाए।



Share

Leave a Reply