भाजपा का आज का धरना मोदी की विफलता को राज्य सरकार पर मढऩे की साजिश है-कांग्रेस
रायपुर। कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज जारी एक बयान में भाजपा के धरना को मोदी सरकार की विफलता को राज्य सरकार पर मढऩे की साजिश करार दिया है।
त्रिवेदी ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून के तहत केंद्र सरकार के पास करुणा के संबंध में सारे अधिकार सुरक्षित है छत्तीसगढ़ के पीएसयू और अन्य उद्योगों के सीएसआर सांसदों की सांसद निधि का पैसा तक केंद्र सरकार ने ले रखा है। अप्रेल के पहले 3 महीने से आपदा प्रबंधन समिति की प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक तक नहीं ली। आज जब छत्तीसगढ़ वासियों की सेवा करना चाहिए पूरे संसार पूरे देश और छत्तीसगढ़ के भी सामने खड़ी विषम विकट परिस्थितियों में क्या किया जा सकता है इसे पता करके लोगों की मदद करना चाहिए ऐसे समय भाजपा धरना प्रदर्शन की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ वासियों की सेवा करना चाहिए। पूरे संसार पूरे देश और छत्तीसगढ़ के भी सामने खड़ी विषम विकट परिस्थितियों में क्या किया जा सकता है इसे पता करके लोगों की मदद करना चाहिए ऐसे समय भाजपा धरना प्रदर्शन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जब करोना पर रोक लगाने की जरूरत थी उस समय यही भाजपाई थाली ताली और घंटा बजा रहे थे लाइट बंद कर रहे थे।




