CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज का युवा कैरियर के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को समझने वाला जीवनसाथी चाहता है, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न

आज का युवा कैरियर के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को समझने वाला जीवनसाथी चाहता है, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के मुखपत्र संगठन युग पत्रिका, अग्रवाल समाज रायपुर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में संस्कृति विभाग सभागृह में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
परिचय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए हुए युवक और युवती ने मंच पर अपना परिचय दिया।


परिचय सम्मेलन में एक नई बात देखने को आयी कि आज का युवा अपने भविष्य और कैरियर के साथ-साथ संयुक्त परिवार की अहमियत व जरूरत को भी समझ रहा है। और प्रत्येक युवा व युवती अपने जीवनसाथी के रूप में पारिवारिक महत्व देने वाले को प्राथमिकता देना चाहता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में पत्रिका समिति के प्रभारी प्रोफेसर विट्ठल अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। केंद्रीय अध्यक्ष अजय दानी व केंद्रीय सचिव जेपी अग्रवाल ने कहा की परिचय सम्मेलन आज के युवाओं को रूबरू मिलने का एक अच्छा माध्यम है और यह हम परिजनों का दायित्व भी मिलता है कि एक स्वच्छ वातावरण में उन्हें यह अवसर उपलब्ध कराएं । छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज रायपुर इकाई के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की एक अद्भुत विशेषता दहेज मुक्त समाज की है। साथ ही समाज ने आज यह तय किया है कि जो आर्थिक रूप से कमजोर लोग होंगे समाज उनके ब्याह का सारा खर्च उठाएगी। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कुमार दानी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया।


परिचय सम्मेलन में डॉ मधुलिका अग्रवाल, डॉ राजेश अग्रवाल, डॉ हेमंत शर्मा, श्याम अग्रवाल, मंगल मूर्ति अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही नवीन अग्रवाल के जूनून म्यूजिकल ग्रुप का संगीत कार्यक्रम भी माहौल को खुशनुमा बना दिया.
कार्यक्रम में केन्द्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाशानंद दानी, रायपुर ईकाइ कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, चंद्रकला अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, ब्रिजेश अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, विशेष रूप से उपस्थित थे।
 



Share

Leave a Reply