BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य में कल बदल सकता है मौसम का मिजाज, राज्य के कई इलाकों में कल हो सकती है हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक, पढ़ें पूरी खबर

राज्य में कल बदल सकता है मौसम का मिजाज, राज्य के कई इलाकों में कल हो सकती है हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | तापमान में लगातार हो रहे वृद्धि के बीच एक बार फिर से कल राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किमी और  1.5 किमी की ऊंचाई प र मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। चक्रवाती घेरा के साथ ही एक द्रोणिका भी बन गई है जो कि उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तरी तटीय ओडिशा तक 0.9 किमी पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक बनी हुई है। इस सिस्टम के असर से कल 15 अपै्रल को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या  गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।  एक-दो स्थानों पर गर ज-चमक के साथ  तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी संभावना बन गई है। इधर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में अब तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में आज 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह अंबिकापुर में 36.5, बिलासपुर में 40.6, पेण्ड्रार ोड में 38.0, जगदलपुर में 37.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। 
 


Share

Leave a Reply